स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से आठ लाख की चेन चोरी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Jun 2015 8:18 AM
विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर : जायसवाल अभूषणालय से 8.40 लाख के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में प्रतिष्ठान के मालिक सुधीर कुमार की ओर से प्राथमिकी करायी गयी है. इसमें प्रतिष्ठान के मालिक ने अपने यहां काम करनेवाले कन्हैया साह, उसके पिता विश्वनाथ साह व जय प्रकाश साह को आरोपित बनाया है. प्राथमिकी […]
विज्ञापन
मोहिउद्दीननगर : जायसवाल अभूषणालय से 8.40 लाख के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में प्रतिष्ठान के मालिक सुधीर कुमार की ओर से प्राथमिकी करायी गयी है. इसमें प्रतिष्ठान के मालिक ने अपने यहां काम करनेवाले कन्हैया साह, उसके पिता विश्वनाथ साह व जय प्रकाश साह को आरोपित बनाया है.
प्राथमिकी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने के बाद सुधीर पूजा करने लगे. सोने की 22 चेन वाली पैकेट अपने नौकर कन्हैया को लॉकर में रखने को दी, लेकिन कन्हैया ने लॉकर में पैकेट नहीं रखा और अपने घर चला गया. पूजा के बाद जब सुधीर ने लॉकर देखा, तो उसमें चेन की पैकेट नहीं थी.
इसके बाद वो कन्हैया के घर पहुंचे, तो वो वहां भी नहीं मिला, उसके पिता ने बताया कि वह किसी दोस्त के साथ कहीं गया है. सुधीर ने लिखा है कि चार-पांच घंटे बीतने के बाद कन्हैया लौट कर दुकान पर आया तो पूछे जाने पर उसने आभूषण के पैकेट लॉकर में रखने की बात कही. इसी बीच पिंटू मुखिया व बाजार के अन्य व्यवसायियों ने डांट-फटकार की, तो वह तरह-तरह की बातें करने लगा. इससे सबों का शक उसपर गहराता चला गया. इसी बीच जानकारी यह मिली की कन्हैया का घर पूर्व में किसी के यहां दस लाख रुपये में गिरवी रखा था, जिसे उसने दस दिन पहले ही छुड़वाया है.
कन्हैया के पिता ने लगभग 15 दिन पहले अपने घर की माली हालत की दुहाई देकर उसे काम पर रखवाया था. प्राथमिकी के बाद पुलिस ने कन्हैया व उसके पिता समेत तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










