मंत्री ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

Updated at :15 Jun 2015 8:17 AM
विज्ञापन
मंत्री ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

विद्यापतिनगर : जल संसाधन मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी ने मऊगांव के मृतक इंजीनियर विपिन कुमार सिंह के घर रविवार को पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया़ विपिन सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी थी़ तब वह सरकारी काम से कहीं जा रहे थ़े इस अवसर पर लोगों ने मृतक इंजीनियर […]

विज्ञापन
विद्यापतिनगर : जल संसाधन मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी ने मऊगांव के मृतक इंजीनियर विपिन कुमार सिंह के घर रविवार को पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया़ विपिन सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी थी़ तब वह सरकारी काम से कहीं जा रहे थ़े
इस अवसर पर लोगों ने मृतक इंजीनियर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे सामाजिक सरोकार वाले थ़ेधार्मिक व सामाजिक अवसरों पर बढ़ चढ़ कर भाग लिया करते थ़े उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किय़े इस क्रम में मंत्री श्री चौधरी जदयू नेता स्व रामचंद्र सिंह कुशवाहा के श्रद्घकर्म में शामिल होने कल्याणगंज बंगराहा गय़े साथ में दर्जनों कार्यकर्ता थ़े मंत्री ने दिवंगत आत्मा के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर आत्मा की शांति के लिये ईश्वर की आराधना की़
मौके पर एक श्रद्घांजलि सभा हुयी़ जिसकी अध्यक्षता शिक्षाविद् राम निहोरा राय ने की़ इसमें वक्ताओं ने स्व रामचंद्र सिंह को कर्तव्यनिष्ठकर्ता बताते हुए उनकी कमी पर अफसोस जताया़ सभा में उपस्थित लोगों ने विद्यापतिनगर के विकास के लिये मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया़ मौके पर पूर्व मंत्री राम लखन महतो, प्रखंड अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह, प्रमुख राम प्रकाश महतो, सोने लाल राय, ओमप्रकाश, रामा महतो, बालेश्वर सिंह, रंजीत राय, राम मिलन राय, धीरेंद्र प्रसाद सिंह, राम सकल कुंवर, नवल कुमार चौधरी, पीतांबर राय,राम बहादुर राय, शशिभूषण शर्मा, मुकेश झा, अखिलेश मल्लिक, विमल कांत यादव, बेनी कुंवर, दिनेश सिंह, दिनेश पासवान, रवींद्र राय, बलवंत चौधरी आदि अन्य थ़े
तत्पश्चात मंत्री विजय कुमार चौधरी जदयू के नेता चंद्रमोहन प्रसाद सिंह के घर पहुंच वहां हो रहे अष्टयाम में शामिल होकर आस्था का परिचय दिया़ इसके बाद वे विमलकांत यादव के यहां उनके पौत्री के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन