पुलिस मित्रों ने की बैठक

उजियारपुर. थाना क्षेत्र के पुलिस मित्रों ने रविवार को थाना परिसर में विनोद पासवान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया. इसमें पुलिस मित्रों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए प्रशासन से इसका निदान करने की मांग की है. पुलिस मित्रों ने कहा कि विगत छह माह से वे थाना के अधिकारी के […]
उजियारपुर. थाना क्षेत्र के पुलिस मित्रों ने रविवार को थाना परिसर में विनोद पासवान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया. इसमें पुलिस मित्रों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए प्रशासन से इसका निदान करने की मांग की है. पुलिस मित्रों ने कहा कि विगत छह माह से वे थाना के अधिकारी के आदेश पर क्षेत्र के विभिन्न सड़कों एवं गांवों में आपराधिक गतिविधि पर नजर रखते हुए तय किये गये स्थलों पर ससमय तैनात रहकर काम करते है. परन्तु अब तक उन्हें न तो परिचय पत्र दिया गया है और न ही लाठी, टॉर्च, वर्दी आदि मुहैया की गयी. वहीं पुलिस मित्रों ने अन्य चौकीदारों व कर्मियों की भांति कार्य करने का लिखित आदेश दिये जाने की मांग भी प्रशासन से की. इस बाबत जानकारी देते हुए पुलिस मित्रों ने कहा है कि उक्त समस्याओं के बारे में थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन सामूहिक रूप में दे दिया गया है. फिर भी उनकी ये मांगे पूरी नहीं होगी तो वे आंदोलन को बाध्य होने की बात कही है. मौके पर राघवेंद्र प्रसाद रमण, मासूम अंसारी, मनोज कुमार राउत, अनिल कुमार, महेश कुमार, आनंद कुमार, पप्पू कुमार, अंकित कुमार, मो. रजा, प्रवेज अंसारी, पिंकू झा आदि पुलिस मित्र मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










