स्पष्ट फैसला नहीं लेने पर शिक्षकों ने जतायी नाराजगी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 5:03 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (गोपगुट) की बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद राय की अध्यक्षता में रविवार को हुई. इसमें अभी तक राज्य सरकार द्वारा नियोजित शिक्षकों के हित में स्पष्ट फैसला नहीं लेने पर नाराजगी वक्ताओं ने व्यक्त की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार से संघ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (गोपगुट) की बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद राय की अध्यक्षता में रविवार को हुई. इसमें अभी तक राज्य सरकार द्वारा नियोजित शिक्षकों के हित में स्पष्ट फैसला नहीं लेने पर नाराजगी वक्ताओं ने व्यक्त की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार से संघ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विगत 26 मई 15 को वार्ता हुई थी. लेकिन अभी तक राज्य सरकार नियोजित शिक्षकों को वेतनमान एवं अन्य सुविधाएं के लिए कारगर कदम नहीं उठाया गया है. न ही घोषणा की गयी है. अगर उनके द्वारा अतिशीघ्र वेतनमान की घोषणा नहीं की गयी तो शिक्षक समय पर इसका जवाब देंगे. साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय को प्रात: कालीन करने का अनुरोध किया है. मौके पर घनश्याम पंडित, राधेश्याम, गंगा प्रसाद यादव, सुधीर कुमार चौधरी, योगेंद्र झा, कुंदन कुमार, रवि कुमार पांडेय, राज कुमार, जगदीश सहनी, रघुवीर ठाकुर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन