हड़ताल समाप्त नहीं करने वाले मनरेगाकर्मियों पर होगी कार्रवाई

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 4:03 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. पटना में मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान प्रगति असंतोषजनक पाये जाने पर विभागीय सचिव ने रोजगार सेवकों को तीन दिनों के अंदर हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्देश दिया है़ ग्रामीण विकास विभाग के सचिव प्रदीप कुमार ने उप विकास आयुक्त को भेजे गये पत्र में कहा है कि पंचायत रोजगार […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. पटना में मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान प्रगति असंतोषजनक पाये जाने पर विभागीय सचिव ने रोजगार सेवकों को तीन दिनों के अंदर हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्देश दिया है़ ग्रामीण विकास विभाग के सचिव प्रदीप कुमार ने उप विकास आयुक्त को भेजे गये पत्र में कहा है कि पंचायत रोजगार सेवकों द्वारा हड़ताल किया जाना मनरेगा अधिनियम के तहत उसके वैधानिक दायित्वों का उल्लंघन है़ कार्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने एवं अनुपयुक्त कार्यकलाप में शामिल होने के कारण एकारनामा की कंडिका 11 एवं 12 के तहत कार्रवाई के लिए वे लोग स्वयं उत्तरदायी हंै़ सचिव ने डीडीसी को तीन दिनों के अंदर वार्ता कर पीआरएस का हड़ताल समाप्त कराने व समय सीमा के अंदर कार्य पर वापस नहीं लौटने की स्थिति में उनसे कारण पूछते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है़ इस पत्र के आलोक में डीडीसी आरके शर्मा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, कार्यक्रम पदाधिकारी को अनुपालन सुनिश्चित कराने, रोजगार सेवकों को 24 घंटे के अंदर पंचायत के ग्रामीण आवास सहायकों को प्रभार समर्पित करने व नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन