मौसम : तीन-चार दिनों में पहुंचेगा मॉनसून

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 9:59 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार में अगले तीन दिनों तक कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी व कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. इस आशय की जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक डॉ आइबी पांडेय ने बताया कि मॉनसून के उत्तर पूर्वी बिहार में अगले तीन चार दिनों में आने का अनुमान है. औसतन 8 से 20 […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : उत्तर बिहार में अगले तीन दिनों तक कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी व कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. इस आशय की जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक डॉ आइबी पांडेय ने बताया कि मॉनसून के उत्तर पूर्वी बिहार में अगले तीन चार दिनों में आने का अनुमान है.
औसतन 8 से 20 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने का अनुमान है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान के 34 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं शनिवार का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. जबकि न्यूनतम तापमान 23़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पशुपालक को दिये गये सुझाव
वैज्ञानिकों ने दुधारु पशुओं के रख-रखाव एवं खान पान पर विशेष ध्यान देंने की सलाह पशुपालकों को दी है. वैज्ञानिकों ने पशुओं को खाने में प्रोटीन की मात्र बढ़ाने व दुधारु पशुओं को नियमित रूप से दाने के साथ कैल्सियम भी खिलाने की सलाह दी है. पशुओं को अधिक मात्र में स्वच्छ पानी पिलायें जिससे उनका स्वस्थ्य ठीक रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन