वाहन ने पांच लोगों को कुचला एक की हालत गंभीर, भरती
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 9:50 AM
विज्ञापन
बिथान : थाना क्षेत्र के सखबा चौक स्थित हसनपुर सखबा मुख्य पथ के सड़क किनारे रूपनारायण पूर्वे के चाय दुकान के बाहर बैठे पांच लोग सवारी गाड़ी बीआर9एफ-0176 राकेश रथ नामक गाड़ी से धक्का लगने से घायल हो गये. घायल सखवा निवासी बंटू सदा (55) बुरी तरह जख्मी हो गये. जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग […]
विज्ञापन
बिथान : थाना क्षेत्र के सखबा चौक स्थित हसनपुर सखबा मुख्य पथ के सड़क किनारे रूपनारायण पूर्वे के चाय दुकान के बाहर बैठे पांच लोग सवारी गाड़ी बीआर9एफ-0176 राकेश रथ नामक गाड़ी से धक्का लगने से घायल हो गये. घायल सखवा निवासी बंटू सदा (55) बुरी तरह जख्मी हो गये. जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए बाहर ले जाया गया.
वहीं राजो सदा, मनीष सदा, अमर सदा, गिरिजा देवी को स्थानीय निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भरती कराया गया है. जहां इलाज जारी है. घटना की सूचना पर पहुंचे बिथान थाने की पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन शनिवार की सुबह सवारी लेकर हसनपुर से लरझा घाट की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था. घटनास्थल के पास वाहन चालक का गाड़ी पर संतुलन बिगड़ने से यह घटना घटित होना बतायी जा रहा रही है. मौके पर से चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.
स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों का कहना है कि वाहन पर ओवरलोडिंग एवं तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर प्रशासन के द्वारा रोक लगाया जाये. वहीं सखबा चौक स्थित पुलिस कैंप के द्वारा वाहन चेकिंग नहीं की जाती है. इससे इस तरह की घटना बराबर हो रही है. इससे लोगों साफ आक्रोश देखा जा रहा है, जो कभी भी उग्र रूप धारण कर आंदोलन का रूप अख्तियार कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










