कोताही कतई बरदाश्त नहीं
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 9:50 AM
विज्ञापन
डीएम ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक समस्तीपुर : समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को डीएम एम. रामचंद्रूडु अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा का लाभ आसानी से हर व्यक्ति को मिले. टीकाकरण में कोई बच्चा छूटे नहीं. कार्य में लापरवाही […]
विज्ञापन
डीएम ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
समस्तीपुर : समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को डीएम एम. रामचंद्रूडु अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा का लाभ आसानी से हर व्यक्ति को मिले. टीकाकरण में कोई बच्चा छूटे नहीं.
कार्य में लापरवाही एवं कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी जो हड़ताल पर हैं वे सरकार की योजनाओं/कार्यक्रमों को बाधित नहीं करें व सरकारी दस्तावेजों एवं सामानों को इस अवधि में कार्यालय को सुपुर्द कर दें. ऐसी गलती गंभीर है व कार्रवाई की जायेगी.
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा बतलाया गया कि जिला में 22 लाख लोगों का आधार कार्ड बना है जो 51 प्रतिशत है. आधार कार्ड निर्माण कार्य में काफी प्रगति हुई है. हरेक प्रखंड परिसर में आधार कार्ड निर्माण के लिए केंद्र बनाये जा रहे हैं. वहीं पर स्वास्थ्य बीमा योजना का कार्ड
भी बनेगा.
इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया. मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सत्त मॉनीटरिंग पर बल दिया गया. अस्पताल में सरकारी राशि के दुरुपयोग व कर्तव्य में लापरवाही के कारण हरेक पीएचसी में की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गई है.
15 जून से जिला में डीडीटी का छिड़काव किया जायेगा. इस कार्य में आशा की सहभागिता सुनिश्चित कर सत्त मॉनीटरिंग का निदेश दिया गया. इसका प्रचार-प्रसार करने व पर्यवेक्षण करने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










