लो वोल्टेज से रोसड़ावासी हलकान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 9:48 AM
विज्ञापन
रोसड़ा : अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों बिजली की लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं. इसके कारण कम रोशनी से न तो बच्चों की पढ़ाई सही ढंग से हो पाती है और न ही पंखे की हवा शरीर में लग पाती है. इतना ही नहीं शहर में लोगों को आपूर्ति की जा रही पेयजल की […]
विज्ञापन
रोसड़ा : अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों बिजली की लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं. इसके कारण कम रोशनी से न तो बच्चों की पढ़ाई सही ढंग से हो पाती है और न ही पंखे की हवा शरीर में लग पाती है. इतना ही नहीं शहर में लोगों को आपूर्ति की जा रही पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गयी है.
पीएचइडी विभाग की ओर से चलाये जा रहे मोटर में विद्युत की आपूर्ति सही ढंग से नहीं होने के कारण मोटर को विद्युत आपूर्ति रहते हुए भी बंद कर दिया जाता हैं. जिससे लोगों को पेयजल की आपूर्ति में दिक्कतें हो रही है.
इतना ही नहीं लोगों के घरों में पेयजल के लिए लगे मोटर भी इस लो वोल्टेज के कारण नहीं चल पाता है. जिससे लोग इस गरमी में सूख रहे चापाकल से पानी निकालने को मजबूर हैं.
इस संबंध में हसनपुर प्रखंड विद्युत उपभोक्ता संघ के सचिव विजय कुमार अग्रवाल ने विभाग की लापरवाही बतायी. उन्होंने कहा कि किसी भी ट्रांसफॉर्मर या पोल पर अर्थिंग नहीं है. जिससे उपभोक्ता अपने घर के पीलर या चापाकल के पाइप से अर्थ जोड़ कर विद्युत की आपूर्ति करते हैं.
जब की विभाग द्वारा विद्युत की पॉजिटिव व निगेटिव दोनों सप्लाइ देना आवशयक है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत विद्युत विपत्र में गड़बड़ी है. समय पर विपत्र नहीं बांटा जाता है. शहर के वार्ड 8 निवासी अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज बराबर उड़ जाता है. विभाग के जेइ को सूचना देने के बाद भी 24 घंटा बाद ही फ्यूज बनता है.
शहर के वीरेन्द्र नारायण झा, शंभू प्रसाद सिंह, उपेन्द्र नारायण पोद्दार, लालन कुमार मिश्र, गिरिश चंद्र चौधरी, निरंजन मंडल, नारायण ठाकुर, मनोज सतरा, रोनित विजय उर्फ मोनू, गोपाल कुमार, मुकेश नायक, आलोक नायक, विनीत कुमार, सोनू कुमार, दिलीप कुमार झा आदि ने बताया कि गरमी आते ही लो वोल्टेज शुरू हो गया.
इससे कोई भी काम ठीक से नहीं पाता है. इस संबंध में विभाग के जेइ से पूछे जाने पर बताया कि गरमी और धूप के कारण अर्थ की समस्या उत्पन्न हो गई है. एक बारिश होने के बाद स्वत: अर्थ की समस्या दूर हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










