अज्ञात वाहन की ठोकर से बच्ची की मौत

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2015 9:04 PM

विज्ञापन

गंभीर स्थित में एक बालक दरभंगा रेफरसमस्तीपुर. जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौक पर शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक दस वर्षीया बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं विकेश कुमार नामक एक अन्य बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा भेजा […]

विज्ञापन

गंभीर स्थित में एक बालक दरभंगा रेफरसमस्तीपुर. जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौक पर शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक दस वर्षीया बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं विकेश कुमार नामक एक अन्य बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा भेजा गया है. मृत बच्ची की पहचान सिंघिया गांव निवासी धमेंद्र पासवान की पुत्री मुन्नी कुमारी के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि दोनों बच्चे टेंपो से उतर रहे थे. इसी क्रम में सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी ने दोनों को कुचल दिया. घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया. इधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन