डीएम ने की स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2015 8:04 PM
समस्तीपुर. राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की बैठक जिला पदाधिकारी एम. रामचंद्रुडु की अध्यक्षता में डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंड मुख्यालय के परिसर में आधार कार्ड निर्माण के लिए सेंटर बनाये गये हैं. इसलिए स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य भी हरेक प्रखंड परिसर […]
समस्तीपुर. राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की बैठक जिला पदाधिकारी एम. रामचंद्रुडु की अध्यक्षता में डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंड मुख्यालय के परिसर में आधार कार्ड निर्माण के लिए सेंटर बनाये गये हैं. इसलिए स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य भी हरेक प्रखंड परिसर में करें. 11 जून तक जिला में 1,59,894 कार्ड बना है. बैठक में नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रथम चरण के कार्ड निर्माण का कार्य अभी सरायरंजन, वारिसनगर, कल्याणपुर, उजियारपुर, खानपुर प्रखंड में चल रहा है. 30 जून तक बीमा कंपनी को स्मार्ट कार्ड के निर्माण का कार्य पूरा कर लेना है. वर्तमान में पांच सरकारी अस्पतालों को सूचीबद्घ किया गया है. डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि सरकारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए हर क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉक्टर को ही स्वास्थ्य बीमा योजना में अवसर प्रदान किया जायेगा. इसके तहत बीपीएल धारी व्यक्ति 30,000 रुपये तक का मुफ्त ईलाज करा सकता है. इस योजना में परिवार के पांच सदस्य जुड़ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










