नोफेन के तहत जिले में बिछी 185 किमी केबुल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2015 10:16 AM
विज्ञापन
समस्तीपुर : संचार की बेहतर सुविधा आमलोगों को मुहैया कराने के लिये बीएसएनएल ने कमर कस ली है. इसके तहत जिले में व्यापक स्तर पर केबुल बिछाने का कार्य जिले में चल रही है. प्रथम चरण में जिले के सत्तरह प्रखंडों का इसके लिये चयन किया गया है. वहीं दूसरे चरण में बाकी तीन प्रखंडों […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : संचार की बेहतर सुविधा आमलोगों को मुहैया कराने के लिये बीएसएनएल ने कमर कस ली है. इसके तहत जिले में व्यापक स्तर पर केबुल बिछाने का कार्य जिले में चल रही है.
प्रथम चरण में जिले के सत्तरह प्रखंडों का इसके लिये चयन किया गया है. वहीं दूसरे चरण में बाकी तीन प्रखंडों में इसके लिये कार्य शुरू किया जायेगा. इस योजना के तहत अब तक 185 किलोमीटर तार बिछाने का कार्य किया गया है. हालांकि फिलवक्त सतरह में से नौ प्रखंडों में ही काम शुरू किया गया है. शेष आठ प्रखंडों में इसी माह से कार्य शुरू होने की संभावना है.
नोफेन के तहत बिछायी जाने वाली केबुल के लिये विभाग के द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है. इसके तहत प्रत्येक किलोमीटर पर जंकशन बनाया जा रहा है. जिससे किसी तरह के के बुल कटने पर इसे जोड़ने में विभाग को किसी तरह की समस्या नहीं आयेगी. इससे जहां केबुल कटने पर उनका समय रहते निदान किया जा सकेगा. वहीं लोगों को द्रुत सेवा भी उपलब्ध करायी जा सकेगी.
त्नयहां शुरू है नोफेन का कार्य :
विभुतिपुर, हसनपुर, खानपुर, कल्याणपुर,वारिसनगर, मोहनपुर, ताजपुर, पूसा, विद्यापतिनगर.
बोले अधिकारी
जिला दूरसंचार केंद्र के एटीडीएम एस के झा ने कहा कि नोफेन की गति पर लगातार नजर रखी जा रही है. जल्द कार्य पूर्ण हो यह आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










