अपहृत लड़की डेढ़ साल बाद बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 1:05 PM
पिता ने अगवा कर लिये जाने की दर्ज करायी थी प्राथमिकीगोद में बच्चे के साथ लौटी युवतीदलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गंज मुहल्ले 07 सितंबर ’13 को अगवा अपहृता लड़की को करीब डेढ़ साल बाद बरामद करने में सफलता पायी़ अपहृता इस बीच शादी कर गोद में अपने बच्चे को लिये लौटी़ गौरतलब हो कि […]
पिता ने अगवा कर लिये जाने की दर्ज करायी थी प्राथमिकीगोद में बच्चे के साथ लौटी युवतीदलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गंज मुहल्ले 07 सितंबर ’13 को अगवा अपहृता लड़की को करीब डेढ़ साल बाद बरामद करने में सफलता पायी़ अपहृता इस बीच शादी कर गोद में अपने बच्चे को लिये लौटी़ गौरतलब हो कि लड़की को अगवा कर भगा लिये जाने से संबंधित प्राथमिकी कांड संख्या 316/2013 उसके पिता ने थाने में दर्ज करायी थी़ थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने बताया कि बरामद अपहृता को धारा 164 के बयान के लिये कोर्ट भेजा जा रहा है़ बताते चलें कि सोमवार को भी थाने की पुलिस ने रामपुर जलालपुर गांव की अपहृता काजल को बरामद कर कोर्ट में बयान दर्ज कराया था़ बरामद लड़की ने स्वयं को बालिग बताते हुये अपनी मर्जी से शादी कर लेने की बात पुलिस को बतायी थी़मारपीट में महिलाएं जख्मीदलसिंहसराय. मारपीट की अलग अलग घटनाओं में मोहम्मदपुर सकरा के सुमित्रा देवी व घटहो के मुन्नी देवी जख्मी हो गयी़ दोनों की चिकित्सा अनुमंडल अस्पताल में चल रही है़ पुलिस छानबीन में जुटी है़ दूसरी ओर मारपीट की घटनाओं को लेकर अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ रामपुर जलालपुर के हरिलाल दास ने राघवेन्द्र चौधरी समेत पांच लोगो जबकि राघवेन्द्र चौधरी ने हरिलाल दास समेत चार लोगो को आरोपित करते हुये प्राथमिकी दर्ज करायी है़ दूसरी घटना में असीनचक के शिव कुमार पासवान ने हुलचुल पासवान समेत पंद्रह लोगो को नामजद करते हुये मारपीट समेत अन्य आरोप लगाया है़ पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










