आंगनबाड़ी केंद्रों पर कैंप लगा कर बनेगा स्मार्ट कार्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 1:05 PM
विभूतिपुर. आगामी 18 जून से प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कैंप लगा कर स्मार्ट कार्ड बनाया जायेगा. इसके लिए प्रत्येक कार्डधारी को शुल्क के रूप में 30 रुपये जमा करने होंगे. एक स्मार्ट कार्ड पर परिवार के पांच सदस्यों का इलाज किया जायेगा. इस पर अधिकतम 30 हजार रुपये तक का भार बीमा कंपनी उठायेगी. […]
विभूतिपुर. आगामी 18 जून से प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कैंप लगा कर स्मार्ट कार्ड बनाया जायेगा. इसके लिए प्रत्येक कार्डधारी को शुल्क के रूप में 30 रुपये जमा करने होंगे. एक स्मार्ट कार्ड पर परिवार के पांच सदस्यों का इलाज किया जायेगा. इस पर अधिकतम 30 हजार रुपये तक का भार बीमा कंपनी उठायेगी. यह जानकारी बीडीओ देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक के बाद बीमा कंपनी के सदस्य ने दी. बैठक में डीएचएस कंपनी के प्रसन्नजीत दास व अनुप मजुमदार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड बनाया जायेगा. इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है. प्रत्येक कैंप पर दो दिन समय दिया जायेगा. बैठक में मुखिया शंभु कुमार दास, मुखिया शांति देवी, मुखिया पार्वती देवी, पंचायत सचिव जगदीश राय, लोकेश नाथ झा आदि थे. ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र में 262 आंगनबाड़ी केंद्र हैं जहां स्मार्ट कार्ड बनाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










