अनुबंध नीति को समाप्त करे सरकार : यूनियन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 1:05 PM
फोटो संख्या : 4अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इंप्लाइज यूनियन के सदस्यप्रतिनिधि, समस्तीपुरबिहार शिक्षा परियोजना परिषद इम्प्लाइज यूनियन के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला इकाई के बैनर तले कर्मी मंगलवार से अपनी मांगों को लेकर जिला कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये. मौके पर हुई सभा की अध्यक्षता मनोज कुमार […]
फोटो संख्या : 4अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इंप्लाइज यूनियन के सदस्यप्रतिनिधि, समस्तीपुरबिहार शिक्षा परियोजना परिषद इम्प्लाइज यूनियन के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला इकाई के बैनर तले कर्मी मंगलवार से अपनी मांगों को लेकर जिला कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये. मौके पर हुई सभा की अध्यक्षता मनोज कुमार यादव ने की. संचालन संयुक्त सचिव विनीत कुमार ठाकुर ने किया. वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए अनुबंध व मानदेय आधारित नीति को समाप्त करने का अनुरोध सरकार से किया. साथ ही 11 सूत्री मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता है तब तक धरना जारी रखने की बात कही. इस दौरान सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन भी किया गया. उनकी मांगों में परिषद के संविदा पर कार्यरत कर्मियों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कर्मियों व संसाधन शिक्षक की सेवा नियमित करने या शिक्षा विभाग या सरकार के किसी अन्य सरकारी कार्यालयों में पद सृजित कर उसमें समायोजन करने, परिषद नियमावली की धारा 43 उपधारा 3 क में प्रावधनित के आलोक में परिषद कर्मियों को छठे वेतनमान का लाभ देने, विगत 15 से 16 वर्षों से पटना में जमे कर्मचारी व सरकारी विरोधी प्रशासी पदाधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्त राजेश थदानी को परिषद से हटाने समेत अन्य शामिल हैं. मौके पर उपाध्यक्ष पूनम कुमारी, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पंकज कुमार सिन्हा, प्रतीक कुमार, रुपक कुमार, कुमान निलांचल, असीन कुमार, राजीव कुमार, रौशन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कुमारी सुनीता, रेखा कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










