रिपोर्ट में अनावश्यक देरी ठीक नहीं : शिक्षक संघ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 1:05 PM
समस्तीपुर. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की आपात बैठक जिला कार्यालय परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय ने की. कमेटी के रिपोर्ट में हो रहे अनावश्यक विलंब पर तीखा प्रहार करते हुए श्री राय ने कहा जब कमेटी को एक माह के अंदर अपना रिपोर्ट सौंपना था तो इसमें अनावश्यक विलंब […]
समस्तीपुर. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की आपात बैठक जिला कार्यालय परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय ने की. कमेटी के रिपोर्ट में हो रहे अनावश्यक विलंब पर तीखा प्रहार करते हुए श्री राय ने कहा जब कमेटी को एक माह के अंदर अपना रिपोर्ट सौंपना था तो इसमें अनावश्यक विलंब ठीक नहीं. नियोजित शिक्षकों के वेतनमान की घोषणा सरकार शीघ्र करें. आचार संहिता के नाम पर समय टालना धोखा है. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं डीएम को एक ज्ञापन देकर विद्यालय संचालन प्रात:कालीन करने की मांग की गयी. जिले में जारी हिट वेब के कारण शिक्षक बीमार पड़ रहे हैं. लेकिन प्रशासन मौन है. ज्ञात हो कि शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने बच्चों को पठन पाठन तो स्थागित 14 जून तक कर दिया. लेकिन शिक्षकों को विद्यालय जाना पड़ रहा है. दूसरी ओर शिक्षकों को विगत तीन माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया है जिससे भूखमरी की स्थिति हो गयी है. आवंटन होने के बावजूद भुगतान नहीं होना गंभीर समस्या है. इसको लेकर संगठन के द्वारा कई बार आंदोलन भी किया गया है. मौके पर राजाराम महतो, प्रधान सचिव कुमार गौरव, संजीव आर्य, शंभू कुमार सुमन, सुमन कुमारी, नंद किशोर यादव, अभय आजाद, संजय पासवान, रंजू कुमारी ज्योति आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










