पशुपालक करेंगे प्रखंड का घेराव

मोरवा. दूध का मूल्य वृद्धि एवं डेयरी प्रबंधन में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आनन्दपुर बेला पोखर पर गुरूवार को पशुपालकों ने एक बैठक की. किसान सेवा संघ के अध्यक्ष वैजनाथ चौधरी की उपस्थिति मेंें आयोजित इस बैठक मे किसानों ने पशुपालन में लागत के हिसाब से दूध की वर्तमान मूल्य बहुत कम होने की […]
मोरवा. दूध का मूल्य वृद्धि एवं डेयरी प्रबंधन में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आनन्दपुर बेला पोखर पर गुरूवार को पशुपालकों ने एक बैठक की. किसान सेवा संघ के अध्यक्ष वैजनाथ चौधरी की उपस्थिति मेंें आयोजित इस बैठक मे किसानों ने पशुपालन में लागत के हिसाब से दूध की वर्तमान मूल्य बहुत कम होने की बात की. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान रमेशचंद्र झा ने करते हुए बता कि अपनी मागों के समर्थन मंे आगामी 28 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय मोरवा का एक दिवसीय घेराव एवं धरना का अयोजन किया जायेगा. उपस्थित किसानों ने सभा को संबोधित करते हुए एक स्वर में बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों से पशुपालक एवं अन्य किसान बन्धुओं को एक जुट होने की आवश्यकता है. यदि हम किसान एक नहीं हुए तो हमारी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. मौके पर किसान श्यामनन्दन राय, सरोज कुमार राय, मनीष कुमार, पांडेय, आत्मा राम, राजकिशोर सिंह, रंजीत चौधरी, गुड्ु रंंगीला, विनय सिंह, ऋषिकेष झा सहित अन्य ग्रामीण व किसान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










