Samastipur News: रुद्र महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, 1100 कन्याओं ने नून नदी से भरा जल

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News-morwa-rudra-mahayagya-kalash-yatra-lodipur-narayan-update

यज्ञ स्थल की सांकेतिक तस्वीर

समस्तीपुर के मोरवा में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. 1100 कन्याओं ने नून नदी से जल भरकर नगर परिक्रमा की. यज्ञ के दौरान रासलीला और प्रवचन का विशेष आकर्षण रहेगा. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Samastipur News: मोरवा प्रखंड क्षेत्र के बाजितपुर करनैल पंचायत अंतर्गत लोदीपुर नारायण में बुधवार को भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. अवसर था नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का, जिसके शुभारंभ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में 1100 कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया. गाजे-बाजे और जयघोष के साथ निकली इस यात्रा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

वरुणा पुल से यज्ञ मंडप तक नगर परिक्रमा

कलश यात्रा की शुरुआत वरुणा पुल स्थित नून नदी के पावन तट से हुई. यहाँ विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं ने कलश में जल भरा. इसके बाद श्रद्धालुओं का हुजूम नगर परिक्रमा पर निकला. जैसे ही कलश यात्रा मुख्य रास्तों से होते हुए यज्ञ मंडप तक पहुंची, पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के नारों से गूंज उठा. कलश स्थापना के साथ ही यज्ञ की विधिवत शुरुआत हो गई है.

रासलीला और प्रवचन का होगा आयोजन

महायज्ञ के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों की लंबी श्रृंखला आयोजित की जा रही है. आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के नौ दिनों तक भव्य रासलीला और देश के प्रख्यात विद्वानों द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम भी रखा गया है. महायज्ञ को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. यज्ञ स्थल पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन