आरएसएस के आठ दिवसीय शिविर का उद्घाटन आज

Published at :02 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
आरएसएस के आठ दिवसीय शिविर का उद्घाटन आज

विद्यापतिनगर. विद्यापति प्लस टू विद्यालय दक्षिण में आरएसएस के शिविर का शुभारंभ आज गुरुवार संध्या सात बजे से होना है़ उद्घाटन जिला संघ चालक राम लगन सिंह करेंगे़ शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किये जाने का है़ जिस कारण यह शिविर कार्यकर्ता शिविर के रुप में जाना जायेगा़ इसमें चौदह से चालीस आयु […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. विद्यापति प्लस टू विद्यालय दक्षिण में आरएसएस के शिविर का शुभारंभ आज गुरुवार संध्या सात बजे से होना है़ उद्घाटन जिला संघ चालक राम लगन सिंह करेंगे़ शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किये जाने का है़ जिस कारण यह शिविर कार्यकर्ता शिविर के रुप में जाना जायेगा़ इसमें चौदह से चालीस आयु वर्ग के शिक्षार्थी भाग लेंगे. प्राथमिक शिक्षा वर्ग का शुभारंभ उद्घाटन के साथ ही गुरुवार से किया जाना है़ दो अप्रैल से प्रारंभ शिविर का समापन नौ अप्रैल को प्रांत कार्यवाह अभय गर्ग के कर कमलों से होना है़ शिविर में बौद्धिक प्रशिक्षण,शारीरिक प्रशिक्षण के अलावे योग, व्यायाम का भी अभ्यास कराया जायेगा़ जिसमें जिला कार्यवाह अजय कुमार, जिला बौद्धिक प्रमुख डॉ मित्र कुमार ठाकुर शामिल होंगे. शिविर के सर्व व्यवस्था प्रमुख स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह बताये गये हैं़ इसके सक्रिय सदस्य युवा मोरचा के अध्यक्ष मुकेश कुमार राय, शिशिर कुमार झा, सीपी सिंह, धमेंर्द्र कुमार सिंह, गौरव राय आदि बनाये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन