हजपुरवा में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

मेडिकल के लिए सदर अस्पताल पहुंचीपीडि़ता की मां ने दर्ज करायी प्राथमिकीआरोपित किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तारप्रतिनिधि, वारिसनगरथाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में बुधवार की शाम गांव के ही एक किशोर ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इस घटना को लेकर पीडि़ता की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]
मेडिकल के लिए सदर अस्पताल पहुंचीपीडि़ता की मां ने दर्ज करायी प्राथमिकीआरोपित किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तारप्रतिनिधि, वारिसनगरथाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में बुधवार की शाम गांव के ही एक किशोर ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इस घटना को लेकर पीडि़ता की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपित किशोर रमेश महतो (15) को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की को मेडिकल के लिए गुरुवार को महिला थाने के माध्यम से सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि लड़की अपने दरवाजे पर ही खेल रही थी. इसी बीच आरोपित किशोर ने बच्ची से पानी लाकर देने को कहा. बच्ची जैसे ही पानी लेकर उसके पास पहुंची किशोर ने उसका मुंह दाब कर घसीटते हुए गाछी की ओर लेकर चला गया. जहां घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया. इसके बाद रोती बिलखती बच्ची वापस अपने घर पहुंच कर घटना की सूचना अपनी मां को दी. परिजनों ने तत्काल स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया. साथ ही थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी. इसमें किशोर पर बच्ची को बहला फुसला कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वैसे आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










