शिलान्यास तक ही अटका अल्पसंख्यक छात्रवास

Published at :02 Apr 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
शिलान्यास तक ही अटका अल्पसंख्यक छात्रवास

डेढ़ दशक बाद भी पूरा नहीं हुआ अल्पसंख्यक छात्रों का सपनादो-दो बार हुआ शिलान्यास, लेकिन नहीं हो सका निर्माणप्रतिनिधि, समस्तीपुरशहर से सटे गंडक कॉलोनी व आरएसबी इंटर विद्यालय परिसर में अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण के लिए दो-दो बार शिलान्यास किया गया, लेकिन अल्पसंख्यक छात्रों का सपना पूरा नहीं हो सका़ हैरत की बात यह कि पूर्व […]

विज्ञापन

डेढ़ दशक बाद भी पूरा नहीं हुआ अल्पसंख्यक छात्रों का सपनादो-दो बार हुआ शिलान्यास, लेकिन नहीं हो सका निर्माणप्रतिनिधि, समस्तीपुरशहर से सटे गंडक कॉलोनी व आरएसबी इंटर विद्यालय परिसर में अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण के लिए दो-दो बार शिलान्यास किया गया, लेकिन अल्पसंख्यक छात्रों का सपना पूरा नहीं हो सका़ हैरत की बात यह कि पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ साथ सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अलग अलग स्थानों पर शिलान्यास तो किया मगर निर्माण प्रक्रिया वषार्ें बाद भी शुरू नहीं की जा सकी है़ इस कारण से जिले के अल्पसंख्यक छात्र केवल टकटकी लगाये बैठे हैं. इस मुद्दे को लेकर कई छात्र संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया़ चंद महीनों के भीतर भवन निर्माण की बात कही गयी. साल दर साल गुजरते गये, लेकिन भवन निर्माण नहीं हो सका.जानकारी के अनुसार सूबे के मुख्यमंत्री ने जब आरएसबी इंटर विद्यालय परिसर में अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण के लिए शिलान्यास किया था, तब भवन निर्माण के लिए कार्यकारी एजेंसी का भी चयन किया गया, लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी 100 शैय्या वाले अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण नहीं हो सका़ अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण के लिए वर्ष राजद प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज ने समय समय पर कई बार आवाज उठायी़ अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़े मुद्दे एवं छात्रावास निर्माण के लिए सीएम को ज्ञापन भी सौंपा़ गृह विभाग के प्रधान सचिव खुद समस्तीपुर पहुंच मोडेल हाई स्कूल के खाली पड़ी जमीन पर अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण के प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया़ लेकिन अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण का पेच स्कूल परिसर में बन रहे बालिका छात्रावास के कारण फंसता दिख रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन