चलायें जागरुकता अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2015 1:34 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : समाहरणालय में डीएम एम. रामचद्रुडु की अध्यक्षता में मस्तिष्क ज्वर एवं जापानी इन्सेफलाइटिस के नियंत्रण के लिये पदाधिकारियों की बैठक बुलायी गयी. इसे संबोधित करते हुए डीएम ने बीमारी के रोकथाम के लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि रोग के […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : समाहरणालय में डीएम एम. रामचद्रुडु की अध्यक्षता में मस्तिष्क ज्वर एवं जापानी इन्सेफलाइटिस के नियंत्रण के लिये पदाधिकारियों की बैठक बुलायी गयी. इसे संबोधित करते हुए डीएम ने बीमारी के रोकथाम के लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया.
उन्होंने बताया कि रोग के लक्षण को देखकर मस्तिष्क ज्वर का पता लगाया जा सकता है. जागरुकता अभियान में स्वयं सहायता समूह, एएनएम, आशा, सेविका सहायिका को भी शामिल करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही प्रखंड से जिला स्तर तक कार्यशाला 11 अप्रैल को आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. रोग का लक्षण की पहचान करते हुए अविलंब एम्बुलेन्स सेवा के लिए टॉल फ्री नंबर 18003456158 पर संपर्क करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










