रेस्टोरेंट में पुलिस का छापा,पूछताछ

Published at :02 Apr 2015 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में पुलिस का छापा,पूछताछ

समस्तीपुर : शहर के रामबाबू चौक के समीप स्थित मिर्ची रेस्टोरेंट में बुधवार की दोपहर नगर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान वहां मौजूद दो महिला और तीन पुरुषों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया. पूछताछ के क्रम में देहव्यापार की बात झूठी निकली. पुलिस का बताना है कि रेस्टोरेंट संचालक का मकान मािलक […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : शहर के रामबाबू चौक के समीप स्थित मिर्ची रेस्टोरेंट में बुधवार की दोपहर नगर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान वहां मौजूद दो महिला और तीन पुरुषों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया. पूछताछ के क्रम में देहव्यापार की बात झूठी निकली. पुलिस का बताना है कि रेस्टोरेंट संचालक का मकान मािलक के साथ जगह खाली करने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है.
इसको लेकर न्यायालय में भी एक मामला लंबित है. दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद रेस्टोरेंट संचालक को एक माह के अंदर जगह खाली करने की हिदायत दी गयी है. पुलिस का बताना है कि मकान मालिक ने दोपहर करीब 11 बजे होटल में कुछ लोगों को जाते देख रेस्टोरेंट के मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और रेस्टोरेंट में देह व्यापार होने की सूचना दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन