/ू/रबीमारी के रोक थाम के लिए चलाये जागरुकता अभियान

/रफोटो संख्या : समस्तीपुर, प्रतिनिधि : समाहरणालय में डीएम एम. रामचद्रुडु की अध्यक्षता में मस्तिष्क ज्वर एवं जापानी इन्सेफलाइटिस के नियंत्रण के लिये पदाधिकारियों की बैठक बुलायी गयी. इसे संबोधित करते हुए डीएम ने बीमारी के रोकथाम के लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने […]
/रफोटो संख्या : समस्तीपुर, प्रतिनिधि : समाहरणालय में डीएम एम. रामचद्रुडु की अध्यक्षता में मस्तिष्क ज्वर एवं जापानी इन्सेफलाइटिस के नियंत्रण के लिये पदाधिकारियों की बैठक बुलायी गयी. इसे संबोधित करते हुए डीएम ने बीमारी के रोकथाम के लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि रोग के लक्षण को देखकर मस्तिष्क ज्वर का पता लगाया जा सकता है. जागरुकता अभियान में स्वयं सहायता समूह, एएनएम, आशा, सेविका सहायिका को भी शामिल करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही प्रखंड से जिला स्तर तक कार्यशाला 11 अप्रैल को आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. रोग का लक्षण की पहचान करते हुए अविलंब एम्बुलेन्स सेवा के लिए टॉल फ्री नंबर 18003456158 पर संपर्क करें. ::::::::::::::::::::::::::इनबॉक्स मुखिया व पंचायत सचिव पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेशसमस्तीपुर : पंचायत भवन को बिना आदेश के तोड़े जाने के मामले को गंभीरता से लेेते हुए डीएम एम. रामचंद्रुडु ने शिवाजीनगर प्रखंड के बीडीओ मुखिया व पंचायत सचिव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. जानकारी के मुताबिक शिवाजीनगर प्रखंड के मथुरापुर पंचायत के मुखिया राजेश पासवान बिना किसी आदेश के अपने मन से पंचायत भवन को तोड़ दिया. साथ ही इस जगह पर मनरेगा भवन बनाना चाह रहे थे. लेकिन, प्रशासनिक पदाधिकारियों का आदेश व मंतव्य नहीं प्राप्त करना मुखिया को भारी पड़ा. डीएम ने मुखिया को पदच्युत का प्रस्ताव देने का भी निर्देश दिया है. साथ ही भवन निर्माण के अभियंता को तोड़े गये भवन की क्षति का आकलन कर राशि वसूली का निर्देश दिया है.:::::::::::::::::
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










