डीलर ने की महिला लाभार्थी के साथ मारपीट, सड़क जाम

Published at :01 Apr 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
डीलर ने की महिला लाभार्थी के साथ मारपीट, सड़क जाम

ताजपुर, प्रतिनिधि . बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया में एक डीलर एवं महिला लाभार्थी के बीच राशन को ले बुधवार को जमकर मारपीट हो गयी. इसमें राजकुमार महतो, पूनम देवी औश्र समुद्री देवी घायल हो गयी. घायलों को बंगरा पुलिस ने इलाज के लिये रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर, इसको ले महिला के […]

विज्ञापन

ताजपुर, प्रतिनिधि . बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया में एक डीलर एवं महिला लाभार्थी के बीच राशन को ले बुधवार को जमकर मारपीट हो गयी. इसमें राजकुमार महतो, पूनम देवी औश्र समुद्री देवी घायल हो गयी. घायलों को बंगरा पुलिस ने इलाज के लिये रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर, इसको ले महिला के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ राजधानी रोड को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. आक्रोशित ग्रामीण व परिजन गणेश चौधरी नामक डीलर पर पिछले माह राशन नहीं देने और शिकायत करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुये कार्रवाई की मांग कर रहे थे.जाम की सूचना पर पहंुचे थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन