ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, जाम

शिवाजीनगर . ओपी क्षेत्र के बहे ड़ी सिंघिया पथ पर कौआखोन हाट के निकट मंगलवार की रात ईट लदे ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के रामाश्रय राय के पुत्र अवधेश राय के रुप में की गयी है. विरोध में ग्रामीणों ने […]
शिवाजीनगर . ओपी क्षेत्र के बहे ड़ी सिंघिया पथ पर कौआखोन हाट के निकट मंगलवार की रात ईट लदे ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के रामाश्रय राय के पुत्र अवधेश राय के रुप में की गयी है. विरोध में ग्रामीणों ने घटनास्थल के समीप सड़क जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले मामले की जांच में जुट गयी है. वही दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि अवधेश बहन की शादी की बात कर नवादा से वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










