अलग अलग घटनाओं में पांच घायल

उजियारपुर, प्रतिनिधि . थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर सातनपुर के पास दो अलग अलग घटनाओं में दो बाइक सवार व एक साइकिल सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है. पहली घटना सोमवार की रात को हुयी. जिसमें ट्रक को साइड देने के क्रम में बाइक […]
उजियारपुर, प्रतिनिधि . थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर सातनपुर के पास दो अलग अलग घटनाओं में दो बाइक सवार व एक साइकिल सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है. पहली घटना सोमवार की रात को हुयी. जिसमें ट्रक को साइड देने के क्रम में बाइक गिर गयी. इसमें पूसा रोड के धमेंद्र कुमार व मोरवा निवासी धनंजय कुमार गंभीर रुप से घायल हो गये. वहीं सिलेंडर लाने के क्र म में सरायरंजन थाना के मेयारी निवासी नरेश सिंह सातनपुर के पास टैंकर की चपेट में आ गये. गंभीर स्थिति को देखते हुये ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी.थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने बताया कि टंेकर के चालक को पकड़ लिया गया है. पुलिस कारवाई में जुट गयी है. विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर मंगलवार को मारपीट की घटना हुई़ जिसमें एक पुरुष व एक महिला के घायल होने की जानकारी है़ घायल का नाम राजेश्वर राय एवं आरती देवी है़ जिसका इलाज अनुमंउडल अस्पताल में कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










