नया बंदोबस्ती तक अंचल कर्मी करेंगे वसूली

Published at :31 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
नया बंदोबस्ती तक अंचल कर्मी करेंगे वसूली

विद्यापतिनगर, प्रतिनिधि . प्रखंड के राजा चौक टैक्सी, बस पड़ाव का निर्घारित तिथि को बंदोबस्ती नहीं हुआ़ फलस्वरुप अगले वित्तीय वर्ष की वसूली अंचल कर्मी करेंगे. जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2015 -16 के लिये राजा चौक बस पड़ाव की बंदोबस्ती 31 मार्च को होना था़ बंदोबस्ती में देरी से भाग लेने आये लोगों को […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर, प्रतिनिधि . प्रखंड के राजा चौक टैक्सी, बस पड़ाव का निर्घारित तिथि को बंदोबस्ती नहीं हुआ़ फलस्वरुप अगले वित्तीय वर्ष की वसूली अंचल कर्मी करेंगे. जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2015 -16 के लिये राजा चौक बस पड़ाव की बंदोबस्ती 31 मार्च को होना था़ बंदोबस्ती में देरी से भाग लेने आये लोगों को लेकर अंचल कार्यालय ने अगली तिथि निर्धारित किये जाने की जानकारी दी़ जिसके कारण होने वाली डाक की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी़ डाक में भाग लेने आये लोगों को बताया गया कि बंदोबस्ती की अगली तिथि की जानकारी लोगों को दे दी जायेगी़ पूर्व के बंदोबस्तधारी को तत्काल आदेश निर्गत कर 31 मार्च रात 12 बजे से वसूली बंद किये जाने का आदेश दिया गया है़ नये बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी होने तक अंचल कर्मी राजा चौक पड़ाव में टैक्सी, मैक्सी एवं बस से पूर्व का निर्घारित किराया वसूल करेंगे़ ं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन