समारोहपूर्वक सम्मानित किये गये बच्चे

Published at :31 Mar 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
समारोहपूर्वक सम्मानित किये गये बच्चे

मोहिउद्दीननगर . प्रखंडाधीन मध्य विद्यालय नंदनी में मंगलवार को एचएम राम प्रवेश ठाकुर की अध्यक्षता में छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया़ संचालन शिक्षक धीरज कुमार ने किया़ एचएम ने कहा कि अष्टम वर्ग में पढ़ रहे छात्र रविशंकर चौधरी ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा 2014-15 में उर्तीण होकर अपने प्रतिभा का परचम […]

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर . प्रखंडाधीन मध्य विद्यालय नंदनी में मंगलवार को एचएम राम प्रवेश ठाकुर की अध्यक्षता में छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया़ संचालन शिक्षक धीरज कुमार ने किया़ एचएम ने कहा कि अष्टम वर्ग में पढ़ रहे छात्र रविशंकर चौधरी ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा 2014-15 में उर्तीण होकर अपने प्रतिभा का परचम लहराया़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद् की ओर से आहूत इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र व जिले का गौरव बढ़ाया है़ वहीं सफलता को लेकर बीइओ शमशाद अहमद ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाओं के समर्पण व शिक्षार्थी के कठिन परिश्रम से यह सफलता प्राप्त हुई है़ इस अवसर पर रविशंकर चौधरी को स्टूडंेेट ऑफ द ईयर पुरस्कार तथा सचिन कुमार व शांति कुमारी को भी विद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया़ मौके पर शिक्षक रामचंद्र साह, मिथलेश कुमार, मेघन सहनी, तब्बसुम सिद्दकी, ममता कुमारी, संजीव कुमार, रामचंद्र साह, अरूण चौधरी व विद्यालय के छात्र-छात्रा मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन