प्रेमी युगल फरार, परिजनों पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. जिले के उजियारपुर थाना के भगवानपुर देसुआ निवासी ने मुफस्सिल थाना के हकीमाबाद निवासी रामविनोद राय, उसके पुत्र समेत चार लोगों पर पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, रामविनोद राय ने भी सदर एसडीओ के न्यायालय में मामला दर्ज करा कर दिलीप राय व उसकी पुत्री समेत तीन पर अपने पुत्र […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. जिले के उजियारपुर थाना के भगवानपुर देसुआ निवासी ने मुफस्सिल थाना के हकीमाबाद निवासी रामविनोद राय, उसके पुत्र समेत चार लोगों पर पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, रामविनोद राय ने भी सदर एसडीओ के न्यायालय में मामला दर्ज करा कर दिलीप राय व उसकी पुत्री समेत तीन पर अपने पुत्र को बहला फुसलाकर भगाने ले जाने का आरोप लगाया है. इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. वैसे पुलिस जांच कर रही है. जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन