भाजपाइयों ने फंूका राजद विधायक का पुतला

Published at :18 Mar 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपाइयों ने फंूका राजद विधायक का पुतला

फोटो संख्या : 11प्रभात खबर टोली, समस्तीपुरभाजपा जिला कार्यालय में महिला मोरचा की बुधवार को आपात बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माला शर्मा ने की. इसमें राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीने के द्वारा चल रहे विधान सभा सत्र में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी पर अभद्र टिप्पणी किये जाने पर निंदा करते हुए इसे पूरी […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 11प्रभात खबर टोली, समस्तीपुरभाजपा जिला कार्यालय में महिला मोरचा की बुधवार को आपात बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माला शर्मा ने की. इसमें राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीने के द्वारा चल रहे विधान सभा सत्र में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी पर अभद्र टिप्पणी किये जाने पर निंदा करते हुए इसे पूरी महिला समाज का अपमान बताया. साथ ही विधायक से सार्वजनिक रुप से मांफी मांगने की मांग की. इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी स्थल पर राजद विधायक का पुतला फूंका. मौके पर प्रो. मिन्नी पांडेय, सुनीता झा, राधा देवी, अनामिका रजक, मनोज गुप्ता,शशिकांत झा चुनचुन, सुमन कुमार ठाकुर,प्रदीप शिवे, राकेश ठाकुर मो. जियाहुल, अमरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे. दलसिंहसराय : विधानसभा में राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के द्वारा के ंद्रीय मंत्री के प्रति की गयी अभद्र टिप्पणी की भाजपाईयों ने निंदा की है. साथ ही नगर भाजपा ने राजेंद्र सिंह व ललन सिंह के नेतृत्व में राजद विधायक का पुतला दहन महावीर चौक पर किया. मौके पर अनिल सिंह, श्याम कुमार लाल, योगेंद्र साह, नूनू सिंह, वीरेंद्र झा, राजीव कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन