कलश शोभा यात्रा में 301 कन्याओं ने लिया भाग

Published at :18 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
कलश शोभा यात्रा में 301 कन्याओं ने लिया भाग

फोटो संख्या :विभूतिपुर. प्रखंड के सुरौली गांव में 18 मार्च से 26 मार्च तक भगवानपुर विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ होगा. इसको लेकर बुधवार को गांव के बाबन घाट से 301 कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. पतैलिया घाट पहुंच जल को कलश में भर पुन: विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यज्ञ स्थल पहुंची. शोभा यात्रा […]

विज्ञापन

फोटो संख्या :विभूतिपुर. प्रखंड के सुरौली गांव में 18 मार्च से 26 मार्च तक भगवानपुर विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ होगा. इसको लेकर बुधवार को गांव के बाबन घाट से 301 कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. पतैलिया घाट पहुंच जल को कलश में भर पुन: विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यज्ञ स्थल पहुंची. शोभा यात्रा का नेतृत्व राम सेवक दास ने किया. यज्ञ कमेटी का अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो को बनाया गया है. उन्होंने बताया कि भक्तों के मनोरंजन के लिए यज्ञ परिसर में रास लीला, झूला, मौत का कुआं, भजन कीर्तन का आयोजन होगा. मौके पर सोनेलाल महतो, बालो महतो, अशोक कुमार महतो, रामनरेश, अवधेश आदि सक्रिय रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन