लोजपा पंचायत कमेटी का हुआ गठन

हसनपुर. प्रखंड के नीम चौक मौजी मे लोजपा की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता शेख इस्लाम ने की . बैठक को संबोधित करते हुए लोजपा नेता रामनारायण मंडल ने संगठन मजबूती पर जोर देते हुए हसनपुर मे आगामी 22 मार्च को होनेवाले प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने की […]
हसनपुर. प्रखंड के नीम चौक मौजी मे लोजपा की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता शेख इस्लाम ने की . बैठक को संबोधित करते हुए लोजपा नेता रामनारायण मंडल ने संगठन मजबूती पर जोर देते हुए हसनपुर मे आगामी 22 मार्च को होनेवाले प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने की अपील की . बैठक मे मौजी पंचायतस्तरीय लोजपा कमेटी का गठन किया गया. इसमें संजय कुमार यादव को अध्यक्ष, विशुनदेव यादव, नंदकिशोर यादव, रघुवर मुखिया, फुलेश्वर यादव, कारी यादव, को उपाध्यक्ष, उपेंद्र साह , रमेश पासवान, शोभांकांत साह, बालेश्वर यादव को महासचिव, राजा भगत, टुनो यादव, विशुनदेव मुखिया, अरविन्द दास, मंटुन साह को सचिव व परमानंद साह को कोषाध्यक्ष चुना गया . मौके पर रामनारायण मंडल, हरेकृष्ण पासवान, चंद्रदेव सिंह कुशवाहा, मनोज सिंह मुरारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










