गंहरिया में विवाहिता की हत्या कर लाश को किया गायब

Updated:
विज्ञापन

लड़की की मां के बयान पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकीससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोपघटना के बाद से लड़की के ससुरालवाले फरारप्रतिनिधि, शिवाजीनगरस्थानीय ओपी के गंहरिया गांव में विवाहिता की हत्या कर लाश को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद से ससुराल वाले घर छोड़ […]

विज्ञापन

लड़की की मां के बयान पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकीससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोपघटना के बाद से लड़की के ससुरालवाले फरारप्रतिनिधि, शिवाजीनगरस्थानीय ओपी के गंहरिया गांव में विवाहिता की हत्या कर लाश को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद से ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हैं. पुलिस उसकी तलाश में बेसब्री से जुटी हुई है. मृतका रामबचन की पत्नी ललिता देवी है. घटना का कारण दहेज में बाइक व गहने नहीं देना बताया जा रहा है. इस आशय से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मृतका की मां दरभंगा जिला के अशोक पेपर मिल थाना अंतर्गत बलिया गांव निवासी अर्जुन शर्मा की पत्नी शिव देवी ने कहा है कि बेटी लीला की शादी करीब चार वर्ष पूर्व गंहरिया गांव निवासी राम बचन के साथ की थी. शादी के बाद से ही दामाद और उसके परिवार वाले लगातार बाइक और जेवरात की मांग करते थे. इसमें असमर्थतता जताये जाने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी. इसकी शिकायत लगातार उसकी पुत्री अपने मायके वालों से करती आ रही थी. परंतु संबंधों को लेकर वह खामोश थे. इसी बीच जानकारी मिली कि उसकी बेटी की हत्या कर लाश को गायब कर दिया गया है. लड़की के ससुराल पहुंचने पर पता चला कि उसके घर के सभी सदस्य फरार हैं. थक हार कर न्याय के लिए थाने पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें यामुन शर्मा, गोविंद शर्मा, देबू शर्मा, रेखा देवी, गंगा समेत अन्य को आरोपित किया गया है. ओपी अध्यक्ष शिवराज दास ने बताया कि घटना के बाबत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है. लड़की के ससुरालवालों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही पूरे मामले से परदा उठा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन