रिश्तों की डोर तोड़ने के चक्कर में हवालात पहुंचा राहुल

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 30 शादी के कुछ ही क्षण बाद बदल गया आशिक का मिजाजहक के लिए पहुंची थाने प्रेमिका प्रतिनिधि, समस्तीपुर एक साल तक प्यार के पींगे बढ़ाने के बाद सोमवार को थानेश्वर मंदिर में सोमवार को शादी करने के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि कुछ पल पहले सात जन्मों तक साथ निभाने […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 30 शादी के कुछ ही क्षण बाद बदल गया आशिक का मिजाजहक के लिए पहुंची थाने प्रेमिका प्रतिनिधि, समस्तीपुर एक साल तक प्यार के पींगे बढ़ाने के बाद सोमवार को थानेश्वर मंदिर में सोमवार को शादी करने के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि कुछ पल पहले सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाने वाला प्रेमी अचानक शादी तक से मुकर गया. नतीजा प्रेमिका ने भी दुर्गा का रुप धर तत्काल उसे हवालात में पहुंचवा दिया. जहां पुलिस दोनों परिवारों के मुखिया को बुलाकर दोनों पक्ष के बीच समझौता कराने में जुटी है. जानकारी के मुताबिक दरभंगा जिले के हायाघाट थाना के रजौली गांव निवासी रामनारायण राय का पुत्र राहुल कुमार की मुलाकात करीब एक वर्ष पहले हायाघाट के ही कपूरपट्टी निवासी मेनका से हुई. कुछ मुलाकात के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया. दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे. रविवार की शाम लड़की ने लड़के को अपने घर बुलाया. वहां रात भर रहने के बाद सुबह दोनों समस्तीपुर शहर स्थित थानेश्वर स्थान मंदिर पहंुचे और शादी करने का निर्णय लिया. पंडित और लड़की पक्ष के लोगों की मौैजूदगी में दोनों ने शादी रचायी. शादी होने के बाद लड़के के परिजन मंदिर पहुंचे और लड़के को अपने साथ ले जाने लगे. इसी बीच राहुल ने अपने पिता से बात की. इसके बाद उसके रंग ढंग अचानक बदल गये और उसने लड़की को साथ रखने से इनकार कर दिया. इसके बाद सूचना पाकर पहुंची नगर पुलिस ने दोनों को अपने साथ थाना ले आयी. जहां दोनों के परिजनों के बीच कड़ी मशक्कत के बाद समझौता हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन