कृषि व किसानों की उन्नति बिना विकास की बात अधूरी : विजय
फोटो संख्या : 27 समारोहपूर्वक हुआ मधैपुर में शीतगृह का उद्घाटन दलसिंहसराय. बिहार के आर्थिक विकास की रीढ यहां की उर्वरा भूमि व कृषि है. कृषि व किसानों की उन्नति के बिना अपेक्षित बिहार के विकास की बात अधूरी. समावेशी विकास क े तहत शीतगृह की स्थापना किसानों के लिए हितकर है. उक्त बातें राज्य […]
फोटो संख्या : 27 समारोहपूर्वक हुआ मधैपुर में शीतगृह का उद्घाटन दलसिंहसराय. बिहार के आर्थिक विकास की रीढ यहां की उर्वरा भूमि व कृषि है. कृषि व किसानों की उन्नति के बिना अपेक्षित बिहार के विकास की बात अधूरी. समावेशी विकास क े तहत शीतगृह की स्थापना किसानों के लिए हितकर है. उक्त बातें राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कही. वे मधैपुर गांव में नवस्थापित जय हनुमान कोल्ड स्टोरेज के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने शीतगृह की स्थापना के लिए प्रोमोटरर विश्वनाथ प्रसाद व एमडी संतोष कुमार को बधाई देते हुए कहा कि इससे आलू किसानों को विशेष फायदा होगा. समारोह को पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पूर्व सांसद अजीत कुमार सिंह, पूर्व सांसद आलोक कुमार मेहता, विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, विजय कुमार सिंह, पारसनाथ सिंह, सुजीत पाठक, विनय झा, विजयवंत चौधरी आदि मौजूद थे. संचालन चांद मुसाफिर ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










