उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम से बाहर हुई एनटीटी कोर्स

Updated:
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र कर रहा था महिलाओं को हुनर मंद प्रशिक्षण प्रभारी ने जताया क्षोभसमस्तीपुर. महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में विराम लग गया है. जिला उद्योग केंद्र की उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत संचालित नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स को विभाग ने बंद कर दिया है. इसका सीधा असर महिलाओं […]

विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र कर रहा था महिलाओं को हुनर मंद प्रशिक्षण प्रभारी ने जताया क्षोभसमस्तीपुर. महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में विराम लग गया है. जिला उद्योग केंद्र की उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत संचालित नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स को विभाग ने बंद कर दिया है. इसका सीधा असर महिलाओं को उनके लिये स्वरोजगार की दिशा में हो रहा है. महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिये विभाग ने इसकी शुरुआत की थी. प्रशिक्षण प्राप्त कर स्कू लों में बच्चों क ो शिक्षित करें साथ ही इनके आय के श्रोत खुल सके. इस कोर्स का यह उद्देश्य था. महिलाएं इसमें काफी संख्या में नामांकन कराती थी. वर्ष में दो बार 25 सीटों के लिये नामांकन होती थी. इस बीच विभाग ने इसे बंद करने की घोषणा कर दी. जिला उद्योग केंद्र में अब केवल खाद्य प्रशिक्षण व स्टील फर्नीचर कार्यक्रम का ही संचालन किया जा रहा है. इनमें स्टील फर्नीचर निर्माण में इनकी सहभागिता न के बराबर है. ऐसे में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के लिये सिफर साबित हो रहा है. इस बाबत जिला उद्योग केंद्र के प्रशिक्षण प्रभारी अरविंद कुमार ने क्षोभ जताते हुए बताया कि एनटीटी कार्यक्रम को बंद होना दुर्भाग्यपूर्ण है. क्योंकि इसमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन