ट्रैक्टर से दबकर पूर्व मुखिया पुत्र की मौत
वारिसनगर. प्रखंड के परोरिया गांव में शनिवार की संध्या एक युवक की मौत ट्रैक्टर पलटने से उसमें दबकर हो गयी. प्राप्त सूचना के अनुसार छतनेश्वर पंचायत के पूर्व मुखिया सह वरीय जदयू नेता परोरिया गांव के रामसागर महतो का पुत्र प्रभात कुमार (32) शनिवार की संध्या खुद के ट्रैक्टर चलाके घर से आलू लाने गया. […]
वारिसनगर. प्रखंड के परोरिया गांव में शनिवार की संध्या एक युवक की मौत ट्रैक्टर पलटने से उसमें दबकर हो गयी. प्राप्त सूचना के अनुसार छतनेश्वर पंचायत के पूर्व मुखिया सह वरीय जदयू नेता परोरिया गांव के रामसागर महतो का पुत्र प्रभात कुमार (32) शनिवार की संध्या खुद के ट्रैक्टर चलाके घर से आलू लाने गया. वहीं जब वो महरा चौर स्थित बांध पर ट्रैक्टर लेकर जा रहा था. इसी बीच बांध में बने गड्ढे के कारण ट्रैक्टर पलटा ही चला गया. इससे उसकी मौत दबकर हो गयी. हालांकि ग्रामीणों ने तत्क्षण उसे बाहर निकाला परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर, हर दिल अजीज राम सागर के पुत्र की इस दर्दनाक मौत से समूचा गांव मातम में डूबा रहा. ऐसा लग रहा था कि जैसे गांव में कोई है ही नहीं. वहीं पूर्व मुखिया के घर पूरा गांव रो रहा था. श्री महतो के दो पुत्रों में बड़े मृतक प्रभात पिता के संग खेतीबारी करता था. इनकी शादी दस वर्ष पूर्व खानपुर प्रखंड के सिरोपट्टी सिरहा गांव में वंदना कुमारी से हुई थी. फिलवक्त गांव के ही मवि में नियोजित शिक्षिका हैं. घटना से आहत होकर वह बेसुध बनी अपने पति से लिपटी पड़ी थी. वहीं मूक दर्शक सा बना आंसू भरे नयनों से पुत्र सौरभ (9), पुत्री अंशु (7) व अन्नु (5) अपने मां बाप को बस निहारे जा रही थी. पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद, पंसस लाल बहादुर दास, मुखिया बाल कृष्ण झा, उपप्रमुख गिरीश कुमार सहित दर्जनों गण्यमान्य लोग परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने में जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










