नि:शुल्क संस्कार केंद्र का संचालन
रोसड़ा. शहर के केशवनगर फूलवरिया स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से दो स्थानों पर नि:शुल्क संस्कार केंद्र का संचालन किया जा रहा है. यह संस्कारर वैसे बच्चों के लिए है जिसके माता पिता काफी गरीब हैं. प्रधानाचार्य वाणिकांत झा ने बताया कि रोसड़ा में दो जगह लोहियानगर व बाबा गंडकीनाथ मंदिर परिसर में संस्कार […]
रोसड़ा. शहर के केशवनगर फूलवरिया स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से दो स्थानों पर नि:शुल्क संस्कार केंद्र का संचालन किया जा रहा है. यह संस्कारर वैसे बच्चों के लिए है जिसके माता पिता काफी गरीब हैं. प्रधानाचार्य वाणिकांत झा ने बताया कि रोसड़ा में दो जगह लोहियानगर व बाबा गंडकीनाथ मंदिर परिसर में संस्कार केंद्र चल रहा है. वहां प्रत्येक दिन सरस्वती वंदना, प्रात: स्मरण, खेल खेल में संस्कार संबंधी कहानी आदि बातों की चर्चा एक घंटा तक की जाती है. लोहिया केंद्र का संचालन राम सागर सहनी व मंदिर परिसर केंद्र का संचालन विनोद कुमार सहनी के द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को शिक्षा की ओर प्रेरित कर सुसंस्कृत बनाने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










