दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

शाहपुर पटोरी. जलालपुर निवासी रामसिकिल राय ने अपनी पोती पूनम की हत्या कर लाश गायब कर देने की प्राथमिकी पटोरी थाने में दर्ज करायी है. उनके बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि लगभग चार वर्ष पूर्व उसकी शादी वशिष्ठ के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही उसे अक्सर मोटरसाइकिल के […]

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी. जलालपुर निवासी रामसिकिल राय ने अपनी पोती पूनम की हत्या कर लाश गायब कर देने की प्राथमिकी पटोरी थाने में दर्ज करायी है. उनके बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि लगभग चार वर्ष पूर्व उसकी शादी वशिष्ठ के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही उसे अक्सर मोटरसाइकिल के लिए प्रताडि़त किया जाता था और उसकी पिटाई भी की जाती थी. घरवालों को कई बार समझाया भी गया किंतु वे अपनी मांग पर अड़े रहे. प्राथमिकी में कहा गया है कि उसकी हत्या कर लाश गायब कर दिये जाने की आशंका मायकेवालों को है. प्राथमिकी में पूनम के पति वशिष्ठ कुमार राय, सास मिन्ता देवी, ससूर रामभरोस राय व देवर विक्रम कुमार को नामजद किया गया है. ज्ञात हो कि शुक्रवार को बुलगानीन घाट के समीप डूबने से पूनम की मौत हो गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि उसने गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी. दूसरे दिन भी उसका शव नहीं निकाला जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन