साक्षरता का दीप जलाने कला जत्था भ्रमण दल रवाना

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 9डीएम ने हरी झंडी दिखा किया रवानासमस्तीपुर. समाहरणालय परिसर से शनिवार को महादलित, अल्पसंख्यक एवं अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत साक्षरता एवं समावेशी विकास के लिए वातावरण निर्माण सह कला जत्था का तीन भ्रमण दल को डीएम एम. रामचंद्रुडु, डीइओ बीके ओझा, डीपीओ कुमारी संध्या ने संयुक्त रूप से […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 9डीएम ने हरी झंडी दिखा किया रवानासमस्तीपुर. समाहरणालय परिसर से शनिवार को महादलित, अल्पसंख्यक एवं अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत साक्षरता एवं समावेशी विकास के लिए वातावरण निर्माण सह कला जत्था का तीन भ्रमण दल को डीएम एम. रामचंद्रुडु, डीइओ बीके ओझा, डीपीओ कुमारी संध्या ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा रवाना किया. मौके पर डीएम ने कहा कि जिले के प्रत्येक घरों में साक्षरता का दीप जला जिले के साक्षरता दर में वृद्धि करने का संकल्प लंे. ताकि विकास में अक्षर का ज्ञान गति प्रदान कर सके. पीओ विनय कुमार ने बताया कि यह दल अगले 42 दिनों तक 380 पंचायतों में साक्षरता एवं समावेशी विकास का वातावरण निर्माण का कार्य करेगी. प्रत्येक कला जत्था में 12 सदस्य हैं जो संबंधित पंचायतों में कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे. इस अवसर पर प्रभारी मुख्य समन्वयक सह आइटी समन्वयक रजनीश कुमार सहित सुदर्शन झा, अभय कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन