सेविका सहायिक के चयन में हो रहे देरी से संशय व्याप्त

Updated:
विज्ञापन

ताजपुर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सेविका, सहायिका के रिक्त पड़े पदों के चयन में हो रहे विलंब से आवेदकों के बीच संशय की स्थिति व्याप्त है. विदित हो कि प्रखंड क्षेत्र के केंद्र संख्या 129, 134 व 115 पर सेविका व 128, 178, 98 व 39 पर सहायिका का चयन होना है. इसके […]

विज्ञापन

ताजपुर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सेविका, सहायिका के रिक्त पड़े पदों के चयन में हो रहे विलंब से आवेदकों के बीच संशय की स्थिति व्याप्त है. विदित हो कि प्रखंड क्षेत्र के केंद्र संख्या 129, 134 व 115 पर सेविका व 128, 178, 98 व 39 पर सहायिका का चयन होना है. इसके लिए वर्ष 2013 में लोगों से आवेदन लेने के उपरांत मेधा सूची निकाला गया था. परन्तु जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त बहाली को स्थगित कर दिया गया. पुन: डीपीओ के पत्रांक 83 दिनांक 27 दिसंबर 14 को जिलाधिकारी के पत्रांक 746 के आलोक में निर्धारित तिथि में आवेदक द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर आमसभा के द्वारा चयन करने का निर्देश दिया गया था. जनवरी 2015 में सीडीपीओ द्वारा रिक्त पड़े सभी केंद्रों पर आमसभा करने के लिये तिथि निर्धारित किये गये थे. उक्त तिथि के आधार पर बंगरा एवं बाघी पंचायत में सेविका एवं सहायिकाओं का चयन किया गया. परन्तु बांकी बचे केंद्रों पर निर्धारित तिथि को आमसभा का आयोजन नहीं होने से आवेदकों के बीच संशय व्याप्त है. आवेदकों ने डीपीओ से हस्तक्षेप कर अविलंब आमसभा कर चयन कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन