प्रशानिक तैयारियां पूरी, एक को होगा उपचुनाव
रोसड़ा. दो पंचायतों में एक मार्च को होने वाली उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. वहीं शुक्रवार को प्रत्याशियों के प्रचार का दौर थम गया. अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ के साथ बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिये. […]
रोसड़ा. दो पंचायतों में एक मार्च को होने वाली उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. वहीं शुक्रवार को प्रत्याशियों के प्रचार का दौर थम गया. अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ के साथ बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिये. बीडीओ अंजना कुमारी ने बताया कि जहांगीरपुर उत्तर में पंसस पद एवं भिरहा पूरब पंचायत में सदस्य पद के लिए चुनाव होगा. जहांगीरपुर उत्तर में 13 व भिरहा पूरब में 1 मतदान केंद्र बनाया गया है. इसमें उवि एरौत, प्रावि हाही झा टोल एरौत, सामुदायिक भवन बिरखौली, उवि एरौत, पंचायत भवन एरौत, अबेदकर भवन मुरादपुर, सामुदायिक भवन मुरादपुर व अनु. जाति टोल व आंगनबाड़ी केंद्र भुतहा को मतदान केंद्र बनाया गया है. वहीं भिरहा पूरब में अंबेदकर भवन पुरानी भिरहा में मतदान केंद्र बनाया गया है. उन्होंने बताया कि परिणामों की घोषणा 2 मार्च को की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










