परीक्षा देने ससुराल से निकली लड़की ने गंगा में छलांग लगा दी जान
फोटो संख्या : 11आक्रोशित मायके वालों ने किया सड़क जामशव तलाशने में प्रशासनिक लापरवाही का आरोपप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर)प्रखंड के उत्तरी धमौन निवासी वशिष्ठ राय की पत्नी पूनम कुमारी(22) ने शुक्रवार की सुबह गंगा के कूदकर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही पटोरी थाने की पुलिस वहां पहुंची परन्तु शव को निकाले […]
फोटो संख्या : 11आक्रोशित मायके वालों ने किया सड़क जामशव तलाशने में प्रशासनिक लापरवाही का आरोपप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर)प्रखंड के उत्तरी धमौन निवासी वशिष्ठ राय की पत्नी पूनम कुमारी(22) ने शुक्रवार की सुबह गंगा के कूदकर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही पटोरी थाने की पुलिस वहां पहुंची परन्तु शव को निकाले जाने का कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया. इससे आक्रोशित पूनम के मायके के लोगों ने रून्नीभूईया घाट के समीप महनार-मोहिउद्दीननगर पथ को जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गोताखोर नहीं मंगाये जिसके कारण घटना की देर शाम तक पूनम का शव गंगा से बरामद नहीं किया जा सका. बाद में सीओ प्रमोद कुमार व पंसस अशर्फी राय जाम स्थल पर पहुंचे. उनके द्वारा समझाये जाने के बाद सड़क जाम समाप्त हो सका. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम शाहपुर पटोरी स्थित आरती जगदीश महिला कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी. शुक्रवार को प्रथम पाली में उसकी परीक्षा जीबी इंटर स्कूल में होनी थी. शुक्रवार की सुबह वह परीक्षा देने के लिए अपने घर से निकली तथा गंगा तट के समीप अपने पर्श, एडमिट कार्ड, सोने की बाली, अंगूठी आदि रखकर गंगा में कूद गई. आसपास के लोगों ने उसे डूबता देख बाहर निकाला तो उसने कहा कि वह स्नान करने के लिए नदी में आयी है. उसकी इस बात पर लोग वहां से हट गये और पूनम ने दुबारे नदी में छलांग लगा दी. ग्रामीणों के काफी प्रयास के बावजूद शव नहीं निकाला जा सका. पूनम के जलालपुर स्थित मायके के लोगों ने बताया कि दहेज प्रताड़ना से त्रस्त होकर पूनम को ऐसा कदम उठाना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










