महमद्दीपुर ने आलमपुर बदिया को हराया
मोहिउद्दीननगर. प्रखंडाधीन मनियर उच्च विद्यालय के मैदान में एमएसके क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार को हुआ. इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीम हिस्सा ले रही है. क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन संयुक्त रूप से जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंकू सिंह व लोजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया. […]
मोहिउद्दीननगर. प्रखंडाधीन मनियर उच्च विद्यालय के मैदान में एमएसके क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार को हुआ. इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीम हिस्सा ले रही है. क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन संयुक्त रूप से जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंकू सिंह व लोजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया. टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए पिंकू सिंह ने कहा कि युवाओं में इस तरह की खेल से आपसी एकता, भाईचारा व सौहार्द विकसित होते हैं. इस टूर्नामेंट का पहला मैच महमद्दीपुर व आलमपुर बदिया के मध्य खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महमद्दीपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाये. इसमें धर्मेंद्र ने सर्वाधिक 35 रनों का योगदान किया. जब बल्लेबाजी करने के लिए आलमपुर बदिया की टीम मैदान में उतरी तो महमद्दीपुर के गेंदबाजों के सामने पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखड़ गयी और महज 48 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस प्रकार महमद्दीपुर की टीम ने 56 रनों से इस मैच को जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बनायी. महमद्दीपुर के राजेश को मैन-ऑफ-द-मैच घोषित किया गया. मौके पर रितिक श्रीवास्तव, अनुज सिंह अकेला, मो0 सलाम, हिजबुल्लाह, अरविंद सिंह, दीपक पासवान सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










