बैठक में पंचायत अध्यक्ष मनोनीत

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. प्रखंड के जितवारपुर निजामत वार्ड 11 स्थित भगवती स्थान परिसर में ग्राम रक्षा दल पुलिस मित्र के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता इंद्रजीत राय ने की. इसमें सर्वसम्मति से इस पंचायत के ग्राम रक्षा दल संगठन का पंचायत अध्यक्ष इंद्रजीत राय को मनोनीत किया गया. साथ ही होली के अवसर पर सभी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. प्रखंड के जितवारपुर निजामत वार्ड 11 स्थित भगवती स्थान परिसर में ग्राम रक्षा दल पुलिस मित्र के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता इंद्रजीत राय ने की. इसमें सर्वसम्मति से इस पंचायत के ग्राम रक्षा दल संगठन का पंचायत अध्यक्ष इंद्रजीत राय को मनोनीत किया गया. साथ ही होली के अवसर पर सभी सदस्यों को कड़ी चौकसी करने का निर्देश दिया गया. ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सके. दल के सभी सदस्य अपने अपने क्षेत्र में ससमय मौजूद रहेंगे. मौके पर अमित कुमार, प्रेम प्रकाश, राम जिनीश राय, सुरेंद्र प्रसाद राय, हितेश कुमार, चंद्रशेखर राय, राम स्वरुप राय, प्रवीण कुमार, स्व. रामनाथ राय, मोटी रा,य अनिल कुमार, राजेद्र राय, अजय कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन