उपस्थिति कम रहने पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

कल्याणपुर. स्थानीय उच्च विद्यालय परिसर में जनता दल यू का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें पटना में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई़ वहीं बैठक से अनुपस्थित रहे दो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामदेव महतो एवं राज कुमार सिंह को लेकर कार्यकर्ताओं में चर्चाएं जोरों पर रही़ जिलाध्यक्ष सह पूर्व सांसद […]

विज्ञापन

कल्याणपुर. स्थानीय उच्च विद्यालय परिसर में जनता दल यू का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें पटना में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई़ वहीं बैठक से अनुपस्थित रहे दो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामदेव महतो एवं राज कुमार सिंह को लेकर कार्यकर्ताओं में चर्चाएं जोरों पर रही़ जिलाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में प्रखंड स्तर के कई बड़े नेताओं का नहीं पहुंचना सवाल खड़े करने लगा है़ स्थानीय विधायक मंजू कुमारी एवं रामविलास राम सुबह से ही कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे़ 266 बूथों के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए हुई बैठक में उपस्थिति कम रहने पर कई कार्यकर्ताओं ने को-ऑर्डिनेशन में कमी का मामला उठाया. साथ ही अगली बैठक से पूर्व इसे दूर करने की मांग की़ मौके पर विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से पटना के गांधी मैदान में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. इधर, संपर्क करने पर पार्टी जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी ने कहा कि पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामदेव महतो पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगे रहते हैं. उन पर टिप्पणी नहीं की जा सकती. जबकि राज कुमार सिंह से बात हुई है. उन्होंने व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण बैठक में नहीं आने की जानकारी दी. पार्टी में कहीं भी विरोध नहीं है. प्रखंड अध्यक्ष केसरी कुमार मेहता बताते हैं कि उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रखंड अध्यक्षों को भी सूचना दी थी. किस कारण से कौन नहीं आये इसकी जानकारी संबंधित लोग ही अच्छी तरह से दे सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन