रोसड़ा को हरा वारिसनगर ने कप पर जमाया कब्जा
फोटो संख्या : 6 वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्सरी मैदान में चल रहे मनोज राय स्मृति क्रि केट कप टूर्नामेंट के फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में वारिसनगर की टीम ने रोसड़ा को पांच रनों से हरा कर कप पर कब्जा जमाया. वारिसनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसकी […]
फोटो संख्या : 6 वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्सरी मैदान में चल रहे मनोज राय स्मृति क्रि केट कप टूर्नामेंट के फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में वारिसनगर की टीम ने रोसड़ा को पांच रनों से हरा कर कप पर कब्जा जमाया. वारिसनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसकी शुरुआत काफी खराब रही और 34 रन पर 6 विकेट गवां दिया. बाद में लाल बूटी के 16 गेंद में 35 रन व संतोष के 30 गेंद में 27 की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 125 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी रोसड़ा की टीम सोनू के 38 व सतीश के 25 रनों के बावजूद 20 ओवर में 120 रनों पर ढेर हो गयी. वारिसनगर की ओर से रेयाज ने 4 ओवर में 12 देकर 4 विकेट व संतोष ने 4 ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया. वारिसनगर के लालबूटी को मैन ऑफ द मैच व शुभम को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. अपोलो डेंटल समस्तीपुर के एमडी डॉ. ज्ञानेंद्र ने विजेता तथा उपविजेता टीम को कप प्रदान किया. मैच में निर्णायक की भूमिका मनोज कुमार सहनी व संजीव कुमार ने निभायी. कमेंटेटर की भूमिका संतोष कुमार ने निभायी. टूर्नामेंट के व्यवस्थापक बजरंगी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










