पेंशन योजना से हटी स्वावलंबन की राशि

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. नयी पेंशन योजना से स्वावलंबन की राशि हटा दी गयी है. सरकार ने 2014 के बाद इस राशि मे बढ़ोतरी नहीं की है. इसका सीधा असर एनपीएस से जुड़ने वाले नये ग्र्राहकों पर पड़ेगा. डाक विभाग के जनसंपर्क निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया की पहले जहां एनपीएस से जुड़ने वाले ग्राहकों क ो […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. नयी पेंशन योजना से स्वावलंबन की राशि हटा दी गयी है. सरकार ने 2014 के बाद इस राशि मे बढ़ोतरी नहीं की है. इसका सीधा असर एनपीएस से जुड़ने वाले नये ग्र्राहकों पर पड़ेगा. डाक विभाग के जनसंपर्क निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया की पहले जहां एनपीएस से जुड़ने वाले ग्राहकों क ो स्वावलंबन योजना के तहत दो वर्षों तक सरकार की ओर से एक हजार रुपये प्रति वर्ष राशि दी जाती थी. वहीं यह लाभ 2014 तक ही स्वीकृत थी. अब बंद हो चुका है. हालांकि पहले के उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलता रहेगा. इससे नये ग्राहकों में मायूसी छा गयी है. ग्राहकों में इस योजना का रवैया उदासीन ही रहा है. वर्ष 13-14 में जहां 125 से ज्यादा नये ग्राहक जुड़े थे. वर्ष 14 -15 में डाक विभाग मात्र 10 ग्राहकों को ही अब तक जोड़ पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन