ग्रिल तोड़ घर से चार लाख की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अपराधियों ने व्यवसायी के घर को बनाया निशाना समस्तीपुर : शहर के बीएड कॉलेज मोहल्ला में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक व्यवसायी के घर में घुसकर करीब चार लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली. इस संबंध में व्यवसायी संजीव कुमार पांडेय ने सोमवार को नगर थाना में एक आवेदन दिया है. पुलिस […]
विज्ञापन
अपराधियों ने व्यवसायी के घर को बनाया निशाना
समस्तीपुर : शहर के बीएड कॉलेज मोहल्ला में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक व्यवसायी के घर में घुसकर करीब चार लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली.
इस संबंध में व्यवसायी संजीव कुमार पांडेय ने सोमवार को नगर थाना में एक आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के संबंध में पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि रविवार को घर के सभी लोग इलमासनगर एक शादी समारोह में भाग लेने गये थे.
इसी क्रम में रात्रि में अज्ञात चोरों ने ग्रिल का ताला तोड़कर घर में घुस आये और कमरे में रखे गोदरेज का लॉक खोल कर उसमें रखे एक लाख रुपये नगदी. साठ ग्राम सोने का आभूषण और करीब डेढ़ किलो चांदी का सामान चुरा लिया. विवाह समारोह से वापस लौटने पर परिजनों ने घर का दरवाजा खुला देखकर आसपास के लोगों और पुलिस को इसकी जानकारी दी.
नकदी व जेवरात पर रहीं निगाहें
चोरी की घटना के बाद एक बात सामने आयी कि चोरों ने नगदी और जेवरात के अलावा घर की किसी भी वस्तु को हाथ नहीं लगाया.
यहां तक कि व्यवसायी के घर में रखे दो सिलिंडर और कैंपस में खड़ी बाइक को चोरों ने छुआ तक नहीं. लेकिन बच्चों के गुल्लक में रखे रुपये भी चोर अपने साथ ले गये. इतना ही नहीं गोदरेज में रखे कीमती कपड़ों को भी चोरों ने नहीं छुये हैं. वैसे चोरी के क्रम में सामानों को इधर उधर फेंका जरुर गया है. इससे जाहिर होता है कि वह सामानों में कीमती वस्तुओं को ढूंढने की कोशिश की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










